अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम बता रहे हैं कि जो लोग दूसरों पर दया करते हैं, उनपर दयावान अल्लाह दया करता है, जिसकी दया के दायरे के विस्तार में सारी चीज़ें आ जाती हैं। यह वास्तव में इन्सान के लिए उसके कर्म का पूरा-पूरा बदला है। फिर अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने इस धरती के ऊपर रहने वाली सभी चीज़ों, जैसे इन्सानों, जानवरों और पक्षियों आदि पर दया करने का आदेश दिया है। इसका फल यह सामने आएगा कि अल्लाह तुमपर आकाशों के ऊपर से दया करेगा।
- इस्लाम दया का धर्म है, जो अल्लाह के अनुसरण और सृष्टि के साथ अच्छे व्यवहार पर आधारित है।
- सर्वशक्तिमान एवं महान अल्लाह रहमत के विशेषण के साथ विशेषित है। वह बड़ा दयालु और अत्यंत दयावान है। वह अपने बंदों पर दया करता है।
- इन्सान को बदला उसी कोटि का दिया जाता है, जिस कोटि का उसका कर्म रहा होता है। यही कारण है कि अल्लाह दया करने वालों पर दया करता है।
سنن أبي داود (7/ 297) (4941). سنن الترمذي (3/ 483) (1924). مسند أحمد ط الرسالة (11/ 33) (6494). تحفة الأحوذي بشرح جامع الترمذي، لمحمد المباركفورى (6/ 43). سلسلة الأحاديث الصحيحة وشيء من فقهها وفوائدها، للألباني (2/ 594). معارج القبول بشرح سلم الوصول إلى علم الأصول، حافظ الحكمي (1/ 156).