सीधे कंटेंट पर जाएँ
तशरीह के साथ हदीसें

उस हस्ती की क़सम, जिसके हाथ में मुहम्मद की जान है, उसके बर्तन आकाश के तारों एवं ग्रहों से अधिक होंगे

عَنْ أَبِي ذَرٍّ رضي الله عنه قَالَ: قُلْتُ: يَا رَسُولَ اللهِ مَا آنِيَةُ الْحَوْضِ؟ قَالَ: «وَالَّذِي نَفْسُ مُحَمَّدٍ بِيَدِهِ لَآنِيَتُهُ أَكْثَرُ مِنْ عَدَدِ نُجُومِ السَّمَاءِ وَكَوَاكِبِهَا، أَلَا فِي اللَّيْلَةِ الْمُظْلِمَةِ الْمُصْحِيَةِ، آنِيَةُ الْجَنَّةِ مَنْ شَرِبَ مِنْهَا لَمْ يَظْمَأْ آخِرَ مَا عَلَيْهِ، يَشْخَبُ فِيهِ مِيزَابَانِ مِنَ الْجَنَّةِ، مَنْ شَرِبَ مِنْهُ لَمْ يَظْمَأْ، عَرْضُهُ مِثْلُ طُولِهِ، مَا بَيْنَ عَمَّانَ إِلَى أَيْلَةَ، مَاؤُهُ أَشَدُّ بَيَاضًا مِنَ اللَّبَنِ، وَأَحْلَى مِنَ الْعَسَلِ».
अबू ज़र रज़ियल्लाहु अनहु का वर्णन है, उन्होंने कहा : मैंने कहा : ऐ अल्लाह के रसूल! हौज़ (तालाब) के बर्तनों के बारे में आप क्या कहेंगे? आपने कहा : "उस हस्ती की क़सम, जिसके हाथ में मुहम्मद की जान है, उसके बर्तन आकाश के तारों एवं ग्रहों से अधिक होंगे। सुन लो, मैं बात अंधेरे तथा साफ़ आकाश वाली रात की कर रहा हूँ। हौज़ के बर्तन ऐसे होंगे कि जो उनसे पानी पी लेगा, उसे कभी प्यास नहीं लगेगी। उस में जन्नत के दो परनाले गिर रहे होंगे। जो इस हौज़ का पानी पी लेगा, उसे कभी प्यास नहीं लगेगी। उसकी चौड़ाई उसकी लंबाई के समान होगी।(और यह उतना होगा जितना कि ) अम्मान और ऐला के बीच है। उसका पानी दूध से ज़्यादा सफ़ेद और शहद से ज़्यादा मीठा होगा।"
इसे मुस्लिम ने रिवायत किया हैदर्जास़ह़ीह़
तशरीह

अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने बताया है कि क़यामत के दिन आपको प्राप्त हौज़ के बर्तन आकाशों के तारों एवं ग्रहों की संख्या से अधिक होंगे। हौज़ (तालाब) के बर्तनों की संख्या उन तारों एवं ग्रहों की संख्या से अधिक होगी, जो अंधेरी रात में देखने को मिलते हैं, जब आकाश में चाँद नहीं होता। क्योंकि चाँदनी रात में तारे स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते। ऐसी अंधेरी रात में, जब आकाश में बादल न हो। क्योंकि बादल होने पर तारों को देखने में बाधा उत्पन्न होती है। जन्नत के बर्तनों की एक विशेषता यह होगी, जो उनसे कोई पेय पदार्थ पी लेगा, उसे कभी प्यास नहीं लगेगी। आपके हौज़ (तालाब) में जन्नत के दो परनाले गिर रहे होंगे तथा उसकी लंबाई एवं चौड़ाई समान होगी। उसकी लंबाई अम्मान, जो शाम के बल्क़ा क्षेत्र का एक नगर है, से ऐला के बीच की दूरी के बराबर होगी, जो कि शाम का एक मश्हूर सीमावर्ती नगर है। हौज़ के पानी का रंग दूध से अधिक सफ़ेद और उसका स्वाद शहद से अधिक मीठा होगा।

फ़ायदे
  1. हौज़ तथा उसकी तरह-तरह की नेमतों का सबूत।
  2. हौज़ का विस्तार, लंबाई, चौड़ाई और बड़ी संख्या में बर्तन।
हवाला

صحيح مسلم (4/ 1798) (2300)، النهاية في غريب الحديث والأثر لابن الأثير (ص55/643/ 469)، البحر المحيط الثجاج في شرح صحيح الإمام مسلم بن الحجاج (37/ 369).

यह हदीस HadeethEnc.com पर
अंतिम दिवस पर ईमान

यहाँ हर हदीस, दर्जा, तशरीह और फ़ायदा ठीक वैसे ही दिखाया गया है जैसे HadeethEnc.com उसे शाया करता है, दोबारा इशाअत की उसकी शर्तों के तहत। दर्जे के साथ हुक्म लगाने वाले का नाम दर्ज नहीं है। तर्जुमे और तशरीहें उसके मुसन्निफ़ों की अपनी हैं, और कुछ में अहकाम बयान हुए हैं; सबील के जाँचने वालों ने इन्हें नहीं परखा है। अरबी हदीस ही असल टेक्स्ट है। स्रोत: HadeethEnc.com