अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने बताया है कि क़यामत के दिन अल्लाह ज़मीन को समेट कर अपनी मुट्ठी में ले लेगा और आकाशों को अपने दाएँ हाथ में लपेट लेगा एवं उनको एक दोसरे के साथ लपेट देगा और उन्हें ख़त्म तथा फ़ना कर देगा और फिर कहेगा : मैं ही बादशाह हूँ। धरती के बादशाह कहाँ हैं?
- इस बात का स्मरण कि अल्लाह की बादशाहत बाक़ी रहेगी और उसके अतिरिक्त अन्य सब की बादशाहत ख़त्म हो जाएगी।
- अल्लाह के प्रताप, उसकी महान शक्ति, अधिकार और संपूर्ण राज्य का उल्लेख।
صحيح البخاري (6/ 126) (4812)، صحيح مسلم (4/ 2148) (2787)، فتح الباري (13/367)، عمدة القاري شرح صحيح البخاري (23/ 101)، البحر المحيط الثجاج (43/324).