सीधे कंटेंट पर जाएँ
तशरीह के साथ हदीसें

जिसने जान-बूझकर मुझपर झूठ बोला, वह अपना ठिकाना जहन्नम बना ले।

عن أبي هريرة رضي الله عنه قال: قال رسول الله صلى الله عليه وسلم: «مَنْ كَذَبَ عَلَيَّ مُتَعَمِّدًا فَلْيَتَبَوَّأْ مَقْعَدَهُ مِنَ النَّارِ».
अबू हुरैरा रज़ियल्लाहु अनहु से वर्णित है, वह कहते हैं कि अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमाया : "जिसने जान-बूझकर मुझपर झूठ बोला, वह अपना ठिकाना जहन्नम बना ले।"
इसे बुख़ारी एवं मुस्लिम ने रिवायत किया हैदर्जास़ह़ीह़
तशरीह

अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने बताया है कि जिसने आपपर झूठ बोला, यानी किसी कथन या कार्य का झूठा संबंध आपकी ओर किया, उसे इस झूठ के बदले में आख़िरत में जहन्नम में स्थान प्रदान किया जाएगा।

फ़ायदे
  1. जान-बूझकर अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पर झूठ बोलना जहन्नम में प्रवेश का सबब है।
  2. अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पर झूठ बोलना अन्य लोगों पर झूठ बोलने की तरह नहीं है। क्योंकि आपपर बोले जाने वाले झूठ के नतीजे में दीन एवं दुनिया की बहुत-सी बुराइयाँ सामने आती हैं।
  3. पूरी छान-बीन और अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की ओर संबंध के सही होने की पुष्टि किए बिना हदीसों को फैलाने की मनाही।
हवाला

صحيح البخاري (1/ 33) (110)، صحيح مسلم (1/ 10) (3)، إكمال المعلم (1/111)، شرح النووي على مسلم (1/65)، المفهم (1/32)، عمدة القاري شرح صحيح البخاري (2/ 151)، شرح مقدمة سنن ابن ماجه (5/ 8).

यह हदीस HadeethEnc.com पर
सुन्नत का महत्व एवं गुरुता

यहाँ हर हदीस, दर्जा, तशरीह और फ़ायदा ठीक वैसे ही दिखाया गया है जैसे HadeethEnc.com उसे शाया करता है, दोबारा इशाअत की उसकी शर्तों के तहत। दर्जे के साथ हुक्म लगाने वाले का नाम दर्ज नहीं है। तर्जुमे और तशरीहें उसके मुसन्निफ़ों की अपनी हैं, और कुछ में अहकाम बयान हुए हैं; सबील के जाँचने वालों ने इन्हें नहीं परखा है। अरबी हदीस ही असल टेक्स्ट है। स्रोत: HadeethEnc.com