अनस बिन मालिक रज़ियल्लाहु अनहु का वर्णन है, वह कहते हैं कि अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमाया : "अपनी सफ़ें सीधी कर लिया करो; क्योंकि सफ़ों को सीधा करने का संबंध नमाज़ की पूर्णता से है।"
इसे बुख़ारी एवं मुस्लिम ने रिवायत किया हैदर्जास़ह़ीह़
तशरीह
अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम नमाज़ियों को इस बात का आदेश दे रहे हैं कि अपनी सफ़ें बराबर कर लिया करें। कोई किसी से आगे रहे, न पीछे। सफ़ों को बराबर करना नमाज़ को संपूर्ण बनाने वाली चीज़ों में से है, जबकि उनका टेढ़ा रह जाना नमाज़ में कमी पैदा करता है।
फ़ायदे
इन्सान को उन सभी चीज़ों पर ध्यान देना चाहिए, जो नमाज़ को संपूर्ण बनाएँ और उसे कमियों से बचाएं।
यहाँ शिक्षा के संबंध में अल्लह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की हिकमत सामने आती है कि आपने आदेश के साथ उसका निहित कारण भी बता दिया, ताकि आदेश की हिकमत स्पष्ट हो जाए और इन्सान के अंदर आज्ञापालन का जज़्बा पैदा हो।
हवाला
صحيح البخاري (1/ 145) (723).
صحيح مسلم (1/ 324) (433).
تيسير العلام شرح عمدة الأحكام، للبسام (ص127).
تنبيه الأفهام شرح عمدة الأحكام، لابن عثيمين (1/ 161).
الإفهام في شرح عمدة الأحكام، لابن باز (ص173).
यहाँ हर हदीस, दर्जा, तशरीह और फ़ायदा ठीक वैसे ही दिखाया गया है जैसे HadeethEnc.com उसे शाया करता है, दोबारा इशाअत की उसकी शर्तों के तहत। दर्जे के साथ हुक्म लगाने वाले का नाम दर्ज नहीं है। तर्जुमे और तशरीहें उसके मुसन्निफ़ों की अपनी हैं, और कुछ में अहकाम बयान हुए हैं; सबील के जाँचने वालों ने इन्हें नहीं परखा है। अरबी हदीस ही असल टेक्स्ट है। स्रोत: HadeethEnc.com