सीधे कंटेंट पर जाएँ
तशरीह के साथ हदीसें

अल्लाह से भय करो और अपनी पत्नी को अपने पास रोके रखो।

عن أنس بن مالك رضي الله عنه قال: جاء زيدُ بنُ حارثة يشكو، فجعل النبيُّ صلى الله عليه وسلم يقول: «اتَّقِ اللهَ، وأمسِكْ عليك زوجَك»، قال أنس: لو كان رسولُ الله صلى الله عليه وسلم كاتمًا شيئًا لكتم هذه، قال: فكانت زينبُ تَفْخرُ على أزواج النبي صلى الله عليه وسلم تقول: زوَّجَكنَّ أهاليكنَّ، وزوَّجني اللهُ تعالى من فوق سبع سموات، وعن ثابت: {وتُخفي في نفسِك ما اللهُ مُبْدِيهِ وتخشى الناسَ} [الأحزاب: 37]، «نزلت في شأن زينبَ وزيد بن حارثة».
अनस बिन मालिक (रज़ियल्लाहु अन्हु) से रिवायत है, वह कहते हैं कि ज़ैद बिन हारिसा (रज़ियल्लाहु अन्हु) शिकायत लेकर आए, तो नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने फ़रमाया : “अल्लाह से भय करो और अपनी पत्नी को अपने पास रोके रखो।” अनस (रज़ियल्लाहु अन्हु) कहते हैं कि यदि अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) कुछ छुपाते, तो इस बात को ज़रूर छुपाते। कहते हैं कि ज़ैनब (रज़ियल्लाहु अन्हा) नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) की दूसरी पत्नियों पर यह बोलकर अभिमान करती थीं कि तुम्हारी शादी तुम्हारे घर वालों ने कराई है, जबकि मेरी शादी उच्च एवं महान अल्लाह ने सात आसमानों के ऊपर से कराई है। साबित से रिवायत है कि यह आयत : {आप अपने दिल में वह बात छुपाते हैं, जिसे अल्लाह प्रकट करके रहेगा और आप लोगों से भय करते हैं।} (सूरा अल-अहज़ाबः 37) ज़ैनब (रज़ियल्लाहु अन्हा) तथा ज़ैद बिन हारिसा (रज़ियल्लाहु अन्हु) के बारे में उतरी है।
इसे बुख़ारी ने रिवायत किया है।दर्जासह़ीह़
हवाला

صحيح البخاري، نشر: دار طوق النجاة (مصورة عن السلطانية بإضافة ترقيم محمد فؤاد عبد الباقي)، الطبعة: الأولى، 1422ه. شرح كتاب التوحيد من صحيح البخاري، لعبد الله بن محمد الغنيمان، الناشر: مكتبة الدار، المدينة المنورة، الطبعة: الأولى، 1405 هـ.

यह हदीस HadeethEnc.com पर
आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की पत्नियाँ और आपके घर के हालात

यहाँ हर हदीस, दर्जा, तशरीह और फ़ायदा ठीक वैसे ही दिखाया गया है जैसे HadeethEnc.com उसे शाया करता है, दोबारा इशाअत की उसकी शर्तों के तहत। दर्जे के साथ हुक्म लगाने वाले का नाम दर्ज नहीं है। तर्जुमे और तशरीहें उसके मुसन्निफ़ों की अपनी हैं, और कुछ में अहकाम बयान हुए हैं; सबील के जाँचने वालों ने इन्हें नहीं परखा है। अरबी हदीस ही असल टेक्स्ट है। स्रोत: HadeethEnc.com