अबू हुरैरा -रज़ियल्लाहु अनहु- का वर्णन है, वह कहते हैं कि अल्लाह के रसूल -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने फ़रमाया है : "बेशक मुझे सदाचार को पूर्ण रूप देने के लिए भेजा गया है।"
इसे बुख़ारी ने अल-अदब अल-मुफ़रद में, तथा अह़मद और बैहक़ी ने रिवायत किया हैदर्जाह़सन
तशरीह
अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने बताया कि सर्वशक्तिमान अल्लाह ने आपको उत्तम एवं उत्कृष्ट चरित्र को परिपूर्ण करने के लिए भेजा है। आप पिछले सभी पैगंबरों के पूरक और अरबों के अच्छे चरित्र को परिपूर्ण करने वाले के रूप में भेजे गए थे। क्योंकि अरब अच्छाई से प्रेम और बुराई से घृणा करते थे। वे पौरुष, दरिया दिली और स्वाभिमान वाले लोग थे। ऐसे में, आपको उनकी नैतिक कमियों, जैसे कि वंश का घमंड, अहंकार और आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों को तुच्छ जानना आदि, को दूर करने के लिए भेजा गया था।
फ़ायदे
उत्तम आचरण से सुशोभित होने और बुरे आचरण से दूर रहने की प्रेरणा।
इस्लाम में अच्छे आचरण का बड़ा महत्व है, और यह उसकी प्राथमिकताओं में दाख़िल है।
अज्ञानता काल के लोगों के अंदर उत्तम आचरण की कुछ बची हुई चीज़ें, जैसे दरिया दिली और बहादुरी आदि मौजूद थीं, जिन्हें संपूर्णता प्रदान करने के लिए इस्लाम आया।
हवाला
الأدب المفرد (ص104) (273).
مسند أحمد (14/ 512) (8952).
السنن الكبرى للبيهقي (10/ 191) (20819).
عمدة القاري شرح صحيح البخاري (22/ 118).
यहाँ हर हदीस, दर्जा, तशरीह और फ़ायदा ठीक वैसे ही दिखाया गया है जैसे HadeethEnc.com उसे शाया करता है, दोबारा इशाअत की उसकी शर्तों के तहत। दर्जे के साथ हुक्म लगाने वाले का नाम दर्ज नहीं है। तर्जुमे और तशरीहें उसके मुसन्निफ़ों की अपनी हैं, और कुछ में अहकाम बयान हुए हैं; सबील के जाँचने वालों ने इन्हें नहीं परखा है। अरबी हदीस ही असल टेक्स्ट है। स्रोत: HadeethEnc.com