अबू हुरैरा -रज़ियल्लाहु अन्हु- का वर्णन है कि अल्लाह के रसूल -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने फ़रमाया है : "एक व्यक्ति रास्ते में जा रहा था कि उसने रास्ते में कांटेदार टहनी देखी, तो उसने उसे हटा दिया। अल्लाह ने उसके इस काम को पसंद किया और उसे माफ कर दिया।"
इसे बुख़ारी एवं मुस्लिम ने रिवायत किया हैदर्जास़ह़ीह़
तशरीह
अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने बताया कि एक व्यक्ति रास्ते से जा रहा था। इसी बीच देखा कि एक काँटेदार पेड़ की एक शाखा रास्ते में है और मुसलमानों को कष्ट दे रही है। अतः उसे रास्ते से हटा दिया, तो अल्लाह ने उसके इस कार्य का सम्मान करते हुए उसे क्षमा कर दिया।
फ़ायदे
रास्ते से कष्टदायक वस्तु को हटाने की फ़ज़ीलत तथा यह कि यह काम अल्लाह की क्षमा मिलने का कारण बनता है।
नेकी के कामों को हेय दृष्टि से नहीं देखना चाहिए, चाहे थोड़े ही क्यों न हों।
इस्लाम स्वच्छता, सुरक्षित वातावरण तथा सार्वजनिक सुरक्षा का पैरोकार धर्म है।
हवाला
صحيح البخاري (1/ 132) (652).
صحيح مسلم (3/ 1521) (1914).
نزهة المتقين شرح رياض الصالحين، لمجموعة من الباحثين (1/ 156).
شرح رياض الصالحين، لابن عثيمين (2/ 175).
بهجة الناظرين شرح رياض الصالحين، لسليم الهلالي (1/ 207).
यहाँ हर हदीस, दर्जा, तशरीह और फ़ायदा ठीक वैसे ही दिखाया गया है जैसे HadeethEnc.com उसे शाया करता है, दोबारा इशाअत की उसकी शर्तों के तहत। दर्जे के साथ हुक्म लगाने वाले का नाम दर्ज नहीं है। तर्जुमे और तशरीहें उसके मुसन्निफ़ों की अपनी हैं, और कुछ में अहकाम बयान हुए हैं; सबील के जाँचने वालों ने इन्हें नहीं परखा है। अरबी हदीस ही असल टेक्स्ट है। स्रोत: HadeethEnc.com