सीधे कंटेंट पर जाएँ
तशरीह के साथ हदीसें

बहुत-से बिखरे हुए बालों वाले और दरवाज़ों से भगा दिए जाने वाले लोग ऐसे हैं कि यदि अल्लाह पर क़सम खा लें, तो अल्लाह उनकी क़समों की लाज रख ले।

عَنْ أَبِي هُرَيْرَةَ رَضيَ اللهُ عنهُ أَنَّ رَسُولَ اللهِ صَلَّى اللهُ عَلَيْهِ وَسَلَّمَ قَالَ: «رُبَّ أَشْعَثَ مَدْفُوعٍ بِالْأَبْوَابِ لَوْ أَقْسَمَ عَلَى اللهِ لَأَبَرَّهُ».
अबू हुरैरा -रज़ियल्लाहु अन्हु- का वर्णन है कि अल्लाह के रसूल -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने फ़रमाया है : "बहुत-से बिखरे हुए बालों वाले और दरवाज़ों से भगा दिए जाने वाले लोग ऐसे हैं कि यदि अल्लाह पर क़सम खा लें, तो अल्लाह उनकी क़समों की लाज रख ले।"
इसे मुस्लिम ने रिवायत किया हैदर्जास़ह़ीह़
तशरीह

अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने बताया कि कुछ लोगों के बाल बिखरे और धूल भरे होते हैं। वे अपने बालों में तेल नहीं लगाते और न ही उन्हें नियमित रूप से धोते हैं। लोग उन्हें महत्व नहीं देते तथा तिरस्कारपूर्वक अपने दरवाज़े से लौटा देते हैं। लेकिन अल्लाह की नज़र में उनका दर्जा इतना ऊँचा है कि अगर वे किसी काम को करने की क़सम खा लें, तो अल्लाह उनकी क़सम की लाज रखते हुए उसे पूरा कर दे।

फ़ायदे
  1. अल्लाह बंदे का रूप नहीं, बल्कि उसका दिल तथा उसका कर्म देखता है।
  2. बंदे को अपने शरीर एवं वस्त्र से अधिक अपने कर्म तथा हृदय की शुद्धता पर ध्यान देना चाहिए।
  3. अल्लाह के लिए विनम्रता धारण करना दुआ क़बूल होने का एक कारण है। इसी लिए अल्लाह अपने गुमनाम परहेज़गार बंदों की क़सम की लाज रख लेता है।
  4. इस हदीस में अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की तरबियत करने का एक अच्छा उदाहरण देखने को मिलता है। आपने यह शिक्षा इसलिए दी कि कोई किसी को तुच्छ न जाने।
हवाला

صحيح مسلم (4/ 2024) (2622). كنوز رياض الصالحين، لمجموعة من الباحثين (5/ 48). بهجة الناظرين، لسليم الهلالي (1/ 344). نزهة المتقين، لمجموعة من الباحثين (1/ 268) شرح رياض الصالحين، لابن عثيمين (3/ 63).

यह हदीस HadeethEnc.com पर
सुकर्मों की फ़ज़ीलतें

यहाँ हर हदीस, दर्जा, तशरीह और फ़ायदा ठीक वैसे ही दिखाया गया है जैसे HadeethEnc.com उसे शाया करता है, दोबारा इशाअत की उसकी शर्तों के तहत। दर्जे के साथ हुक्म लगाने वाले का नाम दर्ज नहीं है। तर्जुमे और तशरीहें उसके मुसन्निफ़ों की अपनी हैं, और कुछ में अहकाम बयान हुए हैं; सबील के जाँचने वालों ने इन्हें नहीं परखा है। अरबी हदीस ही असल टेक्स्ट है। स्रोत: HadeethEnc.com