عن زيد بن ثابت الأنصاري -رضي الله عنه، وكان ممَّن يكتب الوحيَ- قال: أرسلَ إليَّ أبو بكر مَقتلَ أهلِ اليَمَامة وعنده عمر، فقال أبو بكر: إنَّ عمر أتاني، فقال: إن القتلَ قد اسْتَحَرَّ يوم اليَمَامة بالناس، وإنِّي أخشى أنْ يَسْتَحِرَّ القتلُ بالقُرَّاء في المواطن، فيذهب كثيرٌ من القرآن إلَّا أنْ تجْمعوه، وإنِّي لأَرى أنْ تَجْمع القرآنَ. قال أبو بكر: قلتُ لعمر: «كيف أفعلُ شيئًا لم يفعله رسولُ الله صلى الله عليه وسلم ؟» فقال عمر: هو واللهِ خيرٌ. فلم يزَلْ عمر يُراجعني فيه حتى شَرَحَ اللهُ لذلك صَدري، ورأيتُ الذي رأى عمر، قال زيد بن ثابت: وعمرُ عنده جالسٌ لا يتكلَّم، فقال أبو بكر: إنك رجلٌ شابٌّ عاقلٌ، ولا نَتَّهِمُك، كنتَ تكتبُ الوحيَ لرسول الله صلى الله عليه وسلم ، فتَتَبَّعِ القرآنَ فاجْمعه، فواللهِ لو كلَّفني نَقْلَ جبل من الجبال ما كان أثقلَ عليَّ ممَّا أمرني به مِن جَمْعِ القرآن، قلت: كيف تفعلان شيئًا لم يفعله النبي صلى الله عليه وسلم ؟ فقال أبو بكر: هو واللهِ خيرٌ، فلم أزَلْ أراجعه حتى شرح اللهُ صدري للذي شرحَ اللهُ له صدرَ أبي بكر وعمر، فقمتُ فتتبَّعتُ القرآنَ أجمعُه من الرِّقَاع والأكتاف، والعُسُب وصدور الرجال، حتى وجدتُ من سورة التوبة آيتيْن مع خُزيمة الأنصاري لم أجدْهما مع أحد غيره، {لقد جاءكم رسولٌ من أنفسِكم عزيزٌ عليه ما عَنِتُّم حريصٌ عليكم} [التوبة: 128] إلى آخرهما، وكانت الصُّحُفُ التي جُمِعَ فيها القرآنُ عند أبي بكر حتى توفَّاه اللهُ، ثم عند عمر حتى توفَّاه الله، ثم عند حفصة بنت عمر.
ज़ैद बिन साबित अंसारी (रज़ियल्लाहु अनहु) से रिवायत है, जो वह्य लिखने वालों में शामिल थे, वह कहते हैं कि जब यमामा युद्ध में बहुत- से सहाबा मारे गए, तो अबू बक्र (रज़ियल्लाहु अनहु) ने मुझे बुला भेजा, (मैं पहुँचा तो) उनके पास उमर (रज़ियल्लाहु अनहु) भी मौजूद थे। अबू बक्र (रज़ियल्लाहु अनहु) ने मुझसे कहा: उमर (रज़ियल्लाहु अनहु) मेरे पास आए और कहने लगे कि यमामा के दिन बहुत- से सहाबा मारे गए हैं और मुझे डर है कि अगर आपने क़ुरआन को एकत्र नहीं किया, तो विभिन्न युद्धों में इसी तरह 'क़ुरआन के क़ारी' मारे जाते रहेंगे और बहुत- सारा क़ुरआन उठ जाएगा। इसलिए मेरी राय है कि आप क़ुरआन को एकत्र कर लें। अबू बक्र (रज़ियल्लाहु अनहु) ने फ़रमाया कि मैंने उमर (रज़ियल्लाहु अनहु) से कहा: लेकिन, मैं वह काम कैसे कर सकता हूँ, जिसे ख़ुद अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने नहीं किया? इसपर उमर (रज़ियल्लाहु अनहु) ने कहा: अल्लाह की क़सम! यह अच्छा काम है। इस तरह, उमर (रज़ियल्लाहु अनहु) इस विषय पर निरंतर मुझसे बात करते रहे, यहाँ तक कि अल्लाह ने इस काम के प्रति मेरे दिल को संतुष्ट कर दिया और मैं भी वही सोचने लगा, जो उमर सोचते हैं। ज़ैद बिन साबित (रज़ियल्लाहु अनहु) कहते हैं कि उस समय उनके पास उमर (रज़ियल्लाहु अनहु) भी मौजूद थे, लेकिन चुपचाप बैठे थे। फिर अबू बक्र (रज़ियल्लाहु अनहु) ने कहा: तुम एक जवान तथा बुद्धिमान व्यक्ति हो, हमें तुम्हारी सच्चाई में कोई संदेह नहीं है और तुम अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) के लिए वह्य लिखने का काम भी कर चुके हो, इसलिए क़ुरआन को ढूँढकर एकत्र करने का काम तुम ही करो। (ज़ैद रज़ियल्लाहु अनहु कहते हैं:) अल्लाह की क़सम! अगर वह मुझे किसी पर्वत को उसके स्थान से हटाने का भी आदेश देते, तो मुझे उतना भारी न लगता, जितना क़ुरआन को एकत्र करने का यह आदेश भारी लगा। मैंने कहा: लेकिन, आप दोनों वह काम कैसे कर सकते हैं, जिसे ख़ुद अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने नहीं किया? इसपर अबू बक्र (रज़ियल्लाहु अनहु) ने कहा: अल्लाह की क़सम! यह एक अच्छा काम है। फिर मैं उनसे लगातार बात करता रहा, यहाँ तक कि अल्लाह ने इस काम के प्रति मेरे दिल को भी संतुष्ट कर दिया, जिसके प्रति अबू बक्र तथा उमर (रज़ियल्लाहु अनहुमा) के दिल को संतुष्ट कर दिया था। सो मैं उठा और चर्मपत्रों, कपड़े के टुकड़ों, कंधे की हड्डियों, खजूर की शाखाओं और लोगों के दिलों से क़ुरआन को ढूँढकर एकत्र करने लगा। यहाँ तक कि सूरा तौबा की यह दो आयतें मुझे केवल ख़ुज़ैमा अंसारी के पास मिलींः {لقد جاءكم رسولٌ من أنفسِكم عزيزٌ عليه ما عَنِتُّم حريصٌ عليكم} [सूरा अत-तौबाः 128-129] फिर, वह सहीफ़े, जिनमें क़ुरआन जमा किए गए थे, अबू बक्र (रज़ियल्लाहु अनहु) की मृत्यु के समय तक उन्हीं के पास रहे, फिर उमर (रज़ियल्लाहु अनहु) की मृत्यु के समय तक उनके पास रहे और फिर हफ़्सा बिंते उमर (रज़ियल्लाहु अनहुमा) के पास रहे।
इसे बुख़ारी ने रिवायत किया है।दर्जासह़ीह़
हवाला
-صحيح البخاري، نشر: دار طوق النجاة (مصورة عن السلطانية بإضافة ترقيم محمد فؤاد عبد الباقي)، الطبعة: الأولى، 1422ه.
-عمدة القاري شرح صحيح البخاري، لمحمود بن أحمد بن موسى الحنفى بدر الدين العينى، الناشر: دار إحياء التراث العربي – بيروت.
-إرشاد الساري لشرح صحيح البخاري، لأحمد بن محمد بن أبى بكر بن عبد الملك القسطلاني القتيبي المصري، الناشر: المطبعة الكبرى الأميرية، مصر، الطبعة: السابعة، 1323 هـ.
-شرح صحيح البخاري لابن بطال، تحقيق: أبي تميم ياسر بن إبراهيم، نشر: مكتبة الرشد، الرياض-السعودية، الطبعة: الثانية 1423ه، 2003م.
-الأنساب, عبد الكريم بن محمد بن منصور التميمي السمعاني المروزي، المحقق: عبد الرحمن بن يحيى المعلمي اليماني وغيره, مجلس دائرة المعارف العثمانية، حيدر آباد, الطبعة: الأولى، 1382 هـ - 1962 م.
-الإفصاح عن معاني الصحاح، ليحيى بن هبيرة بن محمد بن هبيرة الذهلي الشيباني، المحقق: فؤاد عبد المنعم أحمد، الناشر: دار الوطن، سنة النشر: 1417هـ.
यह हदीस HadeethEnc.com परعن ابن شهاب أنَّ أنس بن مالك حدثه: أنَّ حُذيفة بن اليَمان قدِم على عثمان وكان يُغازي أهل الشام في فتْح أَرْمِيِنيَّة، وأَذْرَبِيجان مع أهل العراق، فأفْزَع حذيفةَ اختلافُهم في القراءة، فقال حُذيفة لعثمان: يا أمير المؤمنين، أدْرِكْ هذه الأمةَ، قبل أنْ يختلفوا في الكتاب اختلافَ اليهود والنصارى، فأرسل عثمانُ إلى حفصة: «أنْ أرسلي إلينا بالصُّحُف ننسخُها في المصاحف، ثم نردُّها إليك»، فأرسلتْ بها حفصةُ إلى عثمان، فأَمَر زيدَ بن ثابت، وعبدَ الله بن الزبير، وسعيد بن العاص، وعبد الرحمن بن الحارث بن هشام فنسخوها في المصاحف، وقال عثمان للرَّهْط القُرَشيِّين الثلاثة: «إذا اختلفتم أنتم وزيدُ بن ثابت في شيء من القرآن فاكتبوه بِلِسان قُريش، فإنما نزل بِلِسانهم» ففعلوا حتى إذا نسخوا الصُّحُف في المصاحف، رَدَّ عثمانُ الصُّحُفَ إلى حفصة، وأرسل إلى كلِّ أُفُق بمصحف مما نَسَخُوا، وأَمَر بما سواه من القرآن في كلِّ صحِيفة أو مُصحف، أنْ يُحرق.
इब्ने शिहाब का वर्णन है कि अनस बिन मालिक (रज़ियल्लाहु अनहु) ने उन्हें बताया: हुज़ैफ़ा बिन यमान (रज़ियल्लाहु अनहु) उसमान बिन अफ़्फ़ान (रज़ियल्लाहु अनहु) के पास उस समय पहुँचे, जब वह आर्मीनिया और अज़रबाइजान को जीतने के लिए सीरिया तथा इराक़ वालों को तैयारी कराने में जुटे थे। हुज़ैफ़ा (रज़ियल्लाहु अनहु) को क़ुरआन पढ़ने के संबंध में लोगों के मतभेद ने घबराहट में डाल रखा था, इसलिए उन्होंने उसमान (रज़ियल्लाहु अनहु) से कहा: ऐ अमीरुलमोमिनीन! इस उम्मत को संभाल लीजिए, इससे पहले कि वे यहूदियों तथा ईसाइयों की तरह अपनी किताब के बारे में मतभेद के शिकार हो जाएँ। इसलिए, उसमान (रज़ियल्लाहु अनहु) ने हफ़सा (रज़ियल्लाहु अनहा) के पास संदेश भेजा कि हमारे पास वह सहीफ़े भेज दें, जो आपके पास हैं, हम मुसहफों के रूप में उनकी नक़ल तैयार करवाने के बाद उन्हें आपको लौटा देंगे। फिर हफ़सा (रज़ियल्लाहु अनहा) ने उन्हें उसमान (रज़ियल्लाहु अनहु) को भेज दिया। फिर उसमान (रज़ियल्लाहु अनहु) ने ज़ैद बिन साबित, अब्दुल्लाह बिन ज़ुबैर, सईद बिन आस और अब्दुुर्रहमान बिन हारिस बिन हिशाम को अधिकृत किया और उन्होंने उन सहीफ़ों से नक़ल करके बहुत-से मुसहफ़ तैयार कर दिए। उसमान (रज़ियल्लाहु अनहु) मुसहफ़ तैयार करने के कार्य पर अधिकृत तीनों क़ुरैशी व्यक्तियों से कह दिया था कि जब क़ुरआन से संबंधित किसी बात पर ज़ैद बिन साबित से, (जो कि इस समिति के एकमात्र अंसारी सदस्य थे) तुम्हारा मतभेद हो, तो उसे क़ुरैश की भाषा में लिखना, क्योंकि क़ुरआन क़ुरैश ही की भाषा में उतरा है। इसलिए, उन्होंने ऐसा ही किया। यहाँ तक कि जब उन सहीफ़ों से बहुत- से मुसहफ़ तैयार कर लिए, तो उसमान (रज़ियल्लाहु अनहु) ने सहीफ़ों को हफ़सा (रज़ियल्लाहु अनहा) के हवाले कर दिया तथा तैयार किए हुए मुसहफों की एक- एक प्रति हर दिशा में भेज दी और उसके अतिरिक्त क़ुरआन के तमाम सहीफ़ों या मुसहफ़ों को जलाने का आदेश दे दिया।
इसे बुख़ारी ने रिवायत किया है।दर्जासह़ीह़
हवाला
-صحيح البخاري، نشر: دار طوق النجاة (مصورة عن السلطانية بإضافة ترقيم محمد فؤاد عبد الباقي)، الطبعة: الأولى، 1422ه.
-عمدة القاري شرح صحيح البخاري، لمحمود بن أحمد بن موسى الحنفى بدر الدين العينى، الناشر: دار إحياء التراث العربي - بيروت.
-شرح صحيح البخاري لابن بطال، تحقيق: أبي تميم ياسر بن إبراهيم، نشر: مكتبة الرشد، الرياض-السعودية، الطبعة: الثانية 1423ه، 2003م.
-إرشاد الساري لشرح صحيح البخاري, أحمد بن محمد بن أبى بكر بن عبد الملك القسطلاني القتيبي المصري, الناشر: المطبعة الكبرى الأميرية، مصر, الطبعة: السابعة، 1323 هـ
-الإفصاح عن معاني الصحاح، ليحيى بن هبيرة بن محمد بن هبيرة الذهلي الشيباني، المحقق: فؤاد عبد المنعم أحمد، الناشر: دار الوطن، سنة النشر: 1417هـ.
यह हदीस HadeethEnc.com परعَنِ ابْنِ عَبَّاسٍ رَضِيَ اللهُ عَنْهُمَا قَالَ: كَانَ النَّبِيُّ صَلَّى اللهُ عَليهِ وَسَلَّمَ لا يَعْرِفُ فَصْلَ السُّورةِ حَتَّى تَنْزِلَ عَليْهِ {بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَنِ الرَّحِيمِ}.
अब्दुल्लाह बिन अब्बास रज़ियल्लाहु अनहुमा का वर्णन है, उन्होंने कहा : "अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम एक सूरा ख़त्म होकर दूसरा सूरा शुरू होने की बात जान नहीं पाते, जब तक आपपर "बिस्मिल्लाहिर रहमानिर रहीम" न उतरती।"
इसे अबू दावूद ने रिवायत किया हैदर्जास़ह़ीह़
तशरीह
अब्दुल्लाह बिन अब्बास रज़ियल्लाहु अनहुमा बता रहे हैं कि अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पर क़ुरआन की सूरतें उतरतीं, तो आप एक सूरा के ख़त्म होने तथा दूसरी सूरा के शुरू होने की बात उस समय तक जान नहीं पाते, जब तक आपपर "बिस्मिल्लाहिर रहमानिर रहीम" न उतरती। जब बिस्मिल्लाह उतरती, तो पता होता कि पहली सूरा ख़त्म हो गई है और एक नई सूरा शुरू हो गई है।
फ़ायदे
- बिस्मिल्लाह के द्वारा सूरतों को एक-दूसरे से अलग किया जाता है। सिवाय सूरा अल-अनफ़ाल और सूरा अल-तौबा के।
हवाला
سنن أبي داود (2/ 91) (788)، شرح سنن أبي داود للعباد (102/ 15)، التنوير شرح الجامع الصغير (8/503)، عون المعبود (2/353).
यह हदीस HadeethEnc.com पर