सीधे कंटेंट पर जाएँ
तशरीह के साथ हदीसें

उमर (रज़ियल्लाहु अन्हु) मुझे बद्र युद्ध में शरीक होने वाले बड़े-बूढ़े सहाबा की मजलिस में शामिल करते थे। इससे ऐसा लगा कि उनमें से किसी के मन में कुछ नाराज़गी पाई गई।

عن عبد الله ابن عباس رضي الله عنهما كان عمر رضي الله عنه يُدْخِلُنِي مع أَشْيَاخِ بَدْرٍ فَكَأَنَّ بَعْضَهُم وَجَدَ في نفسه، فقال: لم يُدْخِلُ هذا معنا ولنا أبناءٌ مثله؟! فقال عمر: إنه من حَيْثُ عَلِمْتُمْ! فدعاني ذاتَ يومٍ فأَدَخَلَنِي مَعَهُمْ فما رأيتُ أنه دعاني يَوْمَئِذٍ إلا لِيُرِيَهُم، قال: ما تقولون في قول الله:(إذا جاء نصر الله والفتح)، [الفتح: 1]، فقال بعضهم: أَمَرَنَا نَحْمَدُ اللهَ ونَسْتَغْفِرُهُ إذا نصرنا وفَتَحَ علينا، وسكتَ بعضُهُم فَلَمْ يَقُلْ شيئًا، فقال لي: أكذلك تقولُ يا ابنَ عباس؟ فقلت: لا، قال: فما تقول؟ قلت: هو أَجَلُ رسولِ اللهِ صلى الله عليه وسلم أَعْلَمَهُ له، قال: "إذا جاء نصر الله والفتح" وذلك علامةُ أجلِكَ، "فسبح بحمد ربك واستغفره إنه كان توابا" فقال عمر رضي الله عنه : مَا أَعْلَمُ مِنْهَا إلَّا مَا تَقُولُ.
अब्दुल्लाह बिन अब्बास (रज़ियल्लाहु अन्हुमा) से वर्णित है, वह कहते हैं कि उमर (रज़ियल्लाहु अन्हु) मुझे बद्र युद्ध में शरीक होने वाले बड़े-बूढ़े सहाबा की मजलिस में शामिल करते थे। इससे ऐसा लगा कि उनमें से किसी के मन में कुछ नाराज़गी पाई गई। किसी ने कहाः इसे वह हमारे साथ क्यों शामिल करते हैं, जबकि उसके बराबर हमारे बच्चे हैं? यह सुन उमर (रज़ियल्लाहु अंहु) ने कहाः वह कहाँ से हैं, यह तो तुम जानते ही हो। चुनांचे एक दिन मुझे बुलाया और उनके साथ प्रामर्श में शरीक किया। मुझे लगता है कि उन्होंने उस दिन मुझे केवल इसलिए बुलाया था, ताकि उन्हें वास्तविकता से अवगत करा सकें। उन्होंने कहाः आप लोग अल्लाह के इस फ़रमान के बारे में क्या कहते हैंः "إذا جاء نصر الله والفتح" (सूरा अल-फ़त्ह़ः 1)? उनमें से किसी ने कहा कि अल्लाह ने हमें आदेश दिया है कि जब अल्लाह ने हमारी सहायता कर दी और हमें विजय प्रदान कर दिया, तो हम उसकी प्रशंसा करें और उससे क्षमा याचना करें। जबकि कुछ लोग ख़ामोश रहे और कुछ नहीं बोले।यह देख उमर (रज़ियल्लाहु अंहु) ने मुझसे कहाः ऐ अब्बास के बेटे, क्या तुम भी ऐसा ही कहते हो? मैंने कहाः नहीं। फ़रमायाः फिर तुम क्या कहते हो? मैंने कहाः यह अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) का मृत्यु-संदेश है, जिससे अल्लाह ने नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) को अवगत कराया है। अल्लाह ने कहाः "إذا جاء نصر الله والفتح" (जब अल्लाह की मदद और विजय आ गया) यह आपकी मृत्यु की निशानी है, "فسبح بحمد ربك واستغفره إنه كان توابا" (तो आप अपने रब की प्रशंसा के साथ उसकी पवित्रता बयान करें और उससे क्षमा याचना करें। निश्चय वह बहुत ज़्यादा तौबा क़बूल करने वाला है।) यह सुन उमर (रज़ियल्लाहु अंहु) ने कहाः मैं भी इस सूरा के बारे में वही जानत हूँ, जो तुम कह रहे हो।
इसे बुख़ारी ने रिवायत किया है।दर्जासह़ीह़
हवाला

صحيح البخاري، للإمام أبي عبد الله محمد بن إسماعيل البخاري، عناية محمد زهير الناصر، دار طوق النجاة، الطبعة الأولى، 1422هـ. - صحيح مسلم، للإمام مسلم بن الحجاج، حققه ورقمه محمد فؤاد عبد الباقي، دار عالم الكتب، الرياض، الطبعة الأولى، 1417هـ. - كنوز رياض الصالحين، لحمد بن ناصر العمار، دار كنوز إشبيليا، الطبعة الأولى، 1430ه. - شرح رياض الصالحين، للشيخ محمد بن صالح العثيمين، مدار الوطن، الرياض، 1426هـ. - نزهة المتقين بشرح رياض الصالحين، تأليف مصطفى سعيد الخن، مصطفى البغا، محي الدين مستو، علي الشربجي، محمد أمين لطفي، مؤسسة الرسالة، بيروت، لبنان، الطبعة الرابعة عشرة، 1407ه. - بهجة الناظرين شرح رياض الصالحين، سليم بن عيد الهلالي، دار ابن الجوزي، الطبعة الأولى، 1418ه. - دليل الفالحين لطرق رياض الصالحين، المؤلف: محمد علي بن محمد بن علان الصديقي، اعتنى بها: خليل مأمون شيحا، دار المعرفة للطباعة والنشر والتوزيع، بيروت – لبنان - الطبعة: الرابعة، 1425هـ - 2004م.

यह हदीस HadeethEnc.com पर
क़ुरआन की तफ़सीर

यहाँ हर हदीस, दर्जा, तशरीह और फ़ायदा ठीक वैसे ही दिखाया गया है जैसे HadeethEnc.com उसे शाया करता है, दोबारा इशाअत की उसकी शर्तों के तहत। दर्जे के साथ हुक्म लगाने वाले का नाम दर्ज नहीं है। तर्जुमे और तशरीहें उसके मुसन्निफ़ों की अपनी हैं, और कुछ में अहकाम बयान हुए हैं; सबील के जाँचने वालों ने इन्हें नहीं परखा है। अरबी हदीस ही असल टेक्स्ट है। स्रोत: HadeethEnc.com