सीधे कंटेंट पर जाएँ
सूरह 90 · आयत 7

Al-Balad 90:7

البلد

أَيَحْسَبُ أَن لَّمْ يَرَهُۥٓ أَحَدٌ

मतलब

क्या वह समझता है कि उसे किसी ने नहीं देखा?[2]

[2] (1-5) इनमें यह बताया गया है कि संसार में बड़ाई तथा प्रधानता के ग़लत पैमाने बना लिए गए हैं, और जो दिखावे के लिए धन व्यय (ख़र्च) करता है उसकी प्रशंसा की जाती है, जबकि उसके ऊपर एक शक्ति है जो यह देख रही है कि उसने किन राहों में और किस लिए धन ख़र्च किया है।

मतलब: Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari. Translated by Azizul Haq Al-Omari वर्शन 1.1.5, 2025-08-05। QuranEnc.com

तफ़सीर

क्या यह अपने खर्च करने पर गर्व करने वाला यह समझता है कि अल्लाह उसे नहीं देखता है?! और यह कि वह उससे उसके माल का हिसाब नहीं लेगा कि उसे कहाँ से कमाया और उसे किस पर ख़र्च किया?!

यह संस्करण हर आयत की तशरीह करता है; यह उसका तर्जुमा नहीं है। मतलब: Hindi Translation of Al-Mukhtasar in Interpreting the Noble Quran. Issued by Tafsir Center for Quranic Studies वर्शन 1.0.0, 2024-02-20। QuranEnc.com

Al-Balad

अरबी Tanzil का टेक्स्ट है, बिना किसी बदलाव के। मतलब अपने पब्लिशरों के एडिशन हैं, बिना किसी बदलाव के; सबील के अपने जाँच करने वालों ने अभी तक इन्हें नहीं जाँचा है। अरबी: Tanzil उस्मानी टेक्स्ट, वर्शन 1.1। स्रोत: tanzil.net