सीधे कंटेंट पर जाएँ
तशरीह के साथ हदीसें

अल्लाह के रसूल- सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- से पूछा गया कि कौन-सी नमाज़ सबसे उत्तम है? तो फ़रमायाः- देर तक खड़ा रहना।

وعن جابر رضي الله عنه قال: سُئِل رسول الله صلى الله عليه وسلم أي الصلاة أفضل؟ قال: «طُول القُنُوتِ».
जाबिर- रज़यल्लाहु अन्हु- कहते हैं कि अल्लाह के रसूल- सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- से पूछा गया कि कौन सी नमाज़ सबसे उत्तम है? तो फ़रमायाः "देर तक खड़ा रहना"।
इसे मुस्लिम ने रिवायत किया है।दर्जासह़ीह़
तशरीह

अल्लाह के नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- के साथियों ने आपसे पूछा कि कौन-सी नमाज़ सबसे उत्तम है? उनकी ओर से अक्सर इस प्रकार के प्रश्न इसलिए हुआ करते थे, क्योंकि वे अधिक से अधिक मात्रा में नेकी प्राप्त करना चाहते थे। फिर, उनके इस प्रश्न का मतलब है, किस प्रकार की नमाज़ सबसे उत्तम है? या फिर यह कि नमाज़ का कौन-सा कार्य सबसे उत्तम है? क़याम, रुकू या सजदा? आपने उत्तर दिया कि उसमें लंबे समय तक खड़ा रहना।

हवाला

رياض الصالحين من كلام سيد المرسلين؛ للإمام أبي زكريا النووي، تحقيق د. ماهر الفحل، دار ابن كثير-دمشق، الطبعة الأولى، 1428ه . - نزهة المتقين شرح رياض الصالحين؛ تأليف د. مصطفى الخِن وغيره، مؤسسة الرسالة-بيروت، الطبعة الرابعة عشر، 1407هـ. - صحيح مسلم؛ للإمام مسلم بن الحجاج، حققه ورقمه محمد فؤاد عبد الباقي، دار عالم الكتب-الرياض، الطبعة الأولى، 1417هـ. - تطريز رياض الصالحين؛ تأليف فيصل آل مبارك، تحقيق د. عبد العزيز آل حمد، دار العاصمة-الرياض، الطبعة الأولى، 1423هـ.

यह हदीस HadeethEnc.com पर
नमाज़ की फ़ज़ीलत

यहाँ हर हदीस, दर्जा, तशरीह और फ़ायदा ठीक वैसे ही दिखाया गया है जैसे HadeethEnc.com उसे शाया करता है, दोबारा इशाअत की उसकी शर्तों के तहत। दर्जे के साथ हुक्म लगाने वाले का नाम दर्ज नहीं है। तर्जुमे और तशरीहें उसके मुसन्निफ़ों की अपनी हैं, और कुछ में अहकाम बयान हुए हैं; सबील के जाँचने वालों ने इन्हें नहीं परखा है। अरबी हदीस ही असल टेक्स्ट है। स्रोत: HadeethEnc.com