सीधे कंटेंट पर जाएँ
तशरीह के साथ हदीसें

जो व्यक्ति सोने या चाँदी के बर्तन में पीता है वह अपने पेट में जहन्नम की आग भरता है।

عن أم سلمة رضي الله عنها قالت: قال رسول الله صلى الله عليه وسلم : «مَنْ شَرِبَ وفي رواية: «إنَّ الذي يَأكُل أو يَشرَب» في إناءٍ من ذهبٍ أو فضةٍ، فإنما يُجَرْجِرُ في بطنه نارًا مِن جهنَّم».
उम्मे सलमा -अल्लाह उनसे प्रसन्न हो- कहती हैं कि अल्लाह के रसूल -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने फ़रमाया : “जो व्यक्ति पीता है” और एक रिवायत में है : “जो खाता या पीता है” सोने अथवा चाँदी के बर्तन में, वह अपने पेट में जहन्नम की आग भरता है।”
इसे बुख़ारी एवं मुस्लिम ने रिवायत किया है।दर्जासह़ीह़
तशरीह

इस हदीस में उस व्यक्ति को बड़ी कठोर चेतावनी दी गई है, जो सोना एवं चाँदी से बने हुए, उनकी पालिश किए हुए या उनसे अलंकृत बर्तनों का प्रयोग करता हो। इसमें बताया गया है कि जो इस गुनाह में संलिप्त होगा, उसके पेट में जहन्नम की यातना उतरने की भयानक तथा विकट आवाज़ सुनाई देगी। क्योंकि सोना एवं चाँदी के बर्तन में खाना एवं पीना काफ़िरों की मुशाबहत एख़्तियार करना, अभिमान प्रकट करना और निर्धन लोगों का दिल तोड़ना है। साथ ही यह कि इस्लाम मुसलमान को नैतिक पतन एवं भोग विलास से सुरक्षित रखता है। सोना एवं चाँदी के बर्तन के प्रयोग से मनाही का एक कारण यह भी है कि यह दोनों चीज़ें निकट समय तक मुद्रा के रूप में प्रयोग में रहती आई हैं। अतः बर्तन के रूप में इनका प्रयोग इनके व्यापारिक चलन पर कुठाराघात और मानवीय आवश्यकताओं के मूल्यों को व्यर्थ करना है। जबकि इससे कोई अधिक महत्व वाला हित भी पूरा नहीं होता। इस हदीस में आई हुई खाने एवं पीने के बर्तन के रूप में इनके प्रयोग की मनाही, किसी भी लाभ के लिए इनके प्रयोग की मनाही को सम्मिलित है। इस मनाही से वही प्रयोग बाहर होगा, जिसकी अनुमति शरीयत ने दी है। जैसे स्त्री का आभूषण आदि।

हवाला

صحيح البخاري، تأليف: محمد بن إسماعيل البخاري، تحقيق: محمد زهير الناصر، الناشر: دار طوق النجاة الطبعة: الأولى، 1422هـ. صحيح مسلم، تأليف: مسلم بن الحجاج النيسابوري، المحقق: محمد فؤاد عبد الباقي - الناشر: دار إحياء التراث العربي – بيروت. توضيح الأحكام مِن بلوغ المرام، تأليف: عبد الله بن عبد الرحمن بن صالح البسام، الناشر: مكتبة الأسدي، مكة المكرّمة الطبعة: الخامِسَة، 1423 هـ - 2003 م. تطريز رياض الصالحين, فيصل بن عبد العزيز بن فيصل ابن حمد المبارك الحريملي النجدي, المحقق: د. عبد العزيز بن عبد الله آل حمد, دار العاصمة للنشر والتوزيع، الرياض, الطبعة: الأولى، 1423 هـ - 2002 م. تسهيل الإلمام بفقه الأحاديث من بلوغ المرام، تأليف: صالح بن فوزان بن عبد الله الفوزان، الطبعة: الأولى، 1427 ه - 2006 م. فتح ذي الجلال والإكرام شرح بلوغ المرام لمحمد بن صالح بن محمد العثيمين، تحقيق: صبحي بن محمد رمضان، وأُم إسراء بنت عرفة، ط1، المكتبة الإسلامية، مصر، 1427ه. فتاوى اللجنة الدائمة - المجموعة الأولى, اللجنة الدائمة للبحوث العلمية والإفتاء, جمع وترتيب: أحمد بن عبد الرزاق الدويش, الناشر: رئاسة إدارة البحوث العلمية والإفتاء - الإدارة العامة للطبع – الرياض. منحة العلام في شرح بلوغ المرام، تأليف: عبد الله بن صالح الفوزان، الناشر : دار ابن الجوزي الطبعة : الأولى ، 1427 هـ - 1431 هـ. بلوغ المرام من أدلة الأحكام، لابن حجر، دار القبس للنشر والتوزيع، الرياض - المملكة العربية السعودية. الطبعة: الأولى، 1435 هـ - 2014 م.

यह हदीस HadeethEnc.com पर
बर्तन एवं पात्र

यहाँ हर हदीस, दर्जा, तशरीह और फ़ायदा ठीक वैसे ही दिखाया गया है जैसे HadeethEnc.com उसे शाया करता है, दोबारा इशाअत की उसकी शर्तों के तहत। दर्जे के साथ हुक्म लगाने वाले का नाम दर्ज नहीं है। तर्जुमे और तशरीहें उसके मुसन्निफ़ों की अपनी हैं, और कुछ में अहकाम बयान हुए हैं; सबील के जाँचने वालों ने इन्हें नहीं परखा है। अरबी हदीस ही असल टेक्स्ट है। स्रोत: HadeethEnc.com