सीधे कंटेंट पर जाएँ
तशरीह के साथ हदीसें

अल्लाह यहूदियों का विनाश करे, उनपर चरबी हराम की गई, तो उन्होंने उसे पिघला कर बेचा

عن عبد الله بن عباسٍ رضي الله عنهما قال: بلغَ عمرَ رضي الله عنه أن فلانًا باعَ خمرًا. فقال: قاتلَ الله فلانًا! ألم يعلم أن رسولَ الله صلى الله عليه وسلم قال: "قاتلَ الله اليهودَ، حُرِّمت عليهم الشُّحومُ، فجَمَلُوها، فباعُوها".
अब्दुल्लाह बिन अब्बास (रज़ियल्लाहु अनहुमा) कहते हैं कि उमर (रज़ियल्लाहु अनहु) को मालूम हुआ कि एक व्यक्ति ने शराब बेची है, तो फ़रमायाः अल्लाह उसका विनाश करे, क्या वह नहीं जानता कि अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने फ़रमाया हैः अल्लाह यहूदियों का विनाश करे, उनपर चरबी हराम की गई, तो उन्होंने उसे पिघला कर बेचा।
इसे बुख़ारी एवं मुस्लिम ने रिवायत किया है।दर्जासह़ीह़
तशरीह

उमर बिन खत्ताब -रज़ियल्लाहु अनहु- को मालूम हुआ कि एक व्यक्ति ने मदिरा से लाभ उठाने के लिए हीला-बहाना से काम लिया है और उसे पीने के बजाय बेच लिया है। यह एक स्पष्ट छल एवं हराम कार्य था। इसलिए उमर -रज़ियल्लाहु अनहु- ने उसपर बद दुआ की, जिस प्रकार नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने छल करने वाले यहूदियों पर बद दुआ की थी। उन्होंने कहा : अल्लाह उसका विनाश करे, क्या उसे नहीं मालूम कि इस प्रकार का बहाना हराम है? इसलिए कि यह एक प्रकार से अल्लाह एवं उसके रसूल को धोखा देना है और नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने फ़रमाया है : अल्लाह यहूदियों को हलाक करे। जब अल्लाह ने उनपर चरबी को हराम कर दिया, तो हीले-बहाने से उससे लाभ उठाने लगे। चरबी को पिघलाकर बेचने लगे और उसके मूल्य को खाने लगे और आँख में धूल झोंकने के इरादे से कहने लगे : हमने वर्जित चरबी नहीं खाई है। सच्चाई यह है कि वे अल्लाह को धोखा दे रहे थे और अल्लाह उन्हें धोखा दे रहा था।

हवाला

صحيح البخاري، تحقيق: محمد زهير بن ناصر الناصر، ط1، دار طوق النجاة (مصورة عن السلطانية بإضافة ترقيم: محمد فؤاد عبد الباقي)، 1422هـ. صحيح مسلم، تحقيق: محمد فؤاد عبد الباقي، دار إحياء التراث العربي، بيروت، 1423هـ. عمدة الأحكام من كلام خير الأنام صلى الله عليه وسلم لعبد الغني المقدسي، دراسة وتحقيق: محمود الأرناؤوط، مراجعة وتقديم: عبد القادر الأرناؤوط، ط2، دار الثقافة العربية، دمشق ، بيروت، مؤسسة قرطبة، 1408هـ. الإلمام بشرح عمدة الأحكام لإسماعيل الأنصاري، ط دار الفكر بدمشق الطبعة الأولى1381هـ. تأسيس الأحكام للنجمي، ط2، دار علماء السلف، 1414هـ. تيسير العلام شرح عمدة الأحكام للبسام، حققه وعلق عليه وخرج أحاديثه وصنع فهارسه: محمد صبحي بن حسن حلاق، ط10، مكتبة الصحابة، الأمارات - مكتبة التابعين، القاهرة، 1426هـ.

यह हदीस HadeethEnc.com पर
खान-पान से संबंधित अहकाम

यहाँ हर हदीस, दर्जा, तशरीह और फ़ायदा ठीक वैसे ही दिखाया गया है जैसे HadeethEnc.com उसे शाया करता है, दोबारा इशाअत की उसकी शर्तों के तहत। दर्जे के साथ हुक्म लगाने वाले का नाम दर्ज नहीं है। तर्जुमे और तशरीहें उसके मुसन्निफ़ों की अपनी हैं, और कुछ में अहकाम बयान हुए हैं; सबील के जाँचने वालों ने इन्हें नहीं परखा है। अरबी हदीस ही असल टेक्स्ट है। स्रोत: HadeethEnc.com