सीधे कंटेंट पर जाएँ
तशरीह के साथ हदीसें

यह तुम्हारा पिता है तथा यह तुम्हारी माता। इनमें से जिसका चाहो हाथ पकड़ लो।

عن أبي ميمونة سلمى مولى من أهل المدينة رجلُ صِدق، قال: بينما أنا جالس مع أبي هريرة، جاءته امرأة فارِسَيّة معها ابنٌ لها فادَّعَيَاه، وقد طلَّقَها زوجُها، فقالت: يا أبا هريرة، ورَطَنَت له بالفارسية، زوجي يريد أن يذهب بابني، فقال أبو هريرة: اسْتَهِما عليه ورَطَنَ لها بذلك، فجاء زوجها، فقال: مَن يُحاقُّني في ولدي، فقال أبو هريرة: اللهم إني لا أقول هذا إلا أني سمعت امرأةً جاءت إلى رسول الله صلى الله عليه وسلم ، وأنا قاعد عنده، فقالت: يا رسول الله، إن زوجي يريد أن يذهب بابني، وقد سقاني من بِئر أبي عِنَبَة، وقد نفعني، فقال رسول الله صلى الله عليه وسلم اسْتَهِما عليه، فقال زوجها: من يُحَاقُّنِي في ولدي؟ فقال النبي صلى الله عليه وسلم : «هذا أبوك، وهذه أمك فخُذْ بيدِ أيِّهما شِئت»، فأخذ بيد أمِّه، فانطلقت به.
अबू मैमूना सलमा, जो मदीना के किसी व्यक्ति के आज़ाद किए हुए ग़ुलाम थे तथा एक सच्चे आदमी थे, से रिवायत है, वह कहते हैं कि मैं अबू हुरैरा (रज़ियल्लाहु अन्हु) के पास बैठा था कि उनके पास एक फारसी महिला आई, जिसके साथ उसका बेटा था। उसके पति ने उसे तलाक दे दिया था और पति-पत्नी दोनों उसपर दावा कर रहे थे। उस महिला ने कहा : ऐ अबू हुरैरा! फिर आगे फारसी में बात करते हुए बोली कि मेरा पति मेरे इस बेटे को ले जाना चाहता है! तो अबू हुरैरा रज़ियल्लाहु अन्हु ने उससे फ़ारसी ही में कहा : तुम दोनों इस लड़के को अपने पास रखने के संबंध में क़ुरआ अंदाज़ी कर लो। यानी लकी ड्रा के माध्यम से निर्णय कर लो। इसी बीच उसका पति भी आ गया तथा बोला : कौन मुझसे मेरे बेटे के संबंध में झगड़ा करेगा? तो अबू हुरैरा रज़ियल्लाहु अन्हु ने कहा : मैं यह बात इसलिए कह रहा हूँ, क्योंकि मैं अल्लाह के रसूल -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- के पास बैठा हुआ था कि एक औरत आपके पास आई और बोली : मेरा पति मेरे इस बेटे को मुझसे छीन लेना चाहता है, जबकि यह मुझे अबू इनबा के कुएँ से पानी लाकर पिलाने लगा है और मेरे काम आने लगा है। यह सुन अल्लाह के रसूल -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने फ़रमाया : “तुम दोनों इस लड़के को अपने पास रखने के संबंध में क़ुरआ अंदाज़ी कर लो।” इसपर उसका पति बोला : कौन मुझसे मेरे बेटे के संबंध में झगड़ा करेगा? तब नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने उस बच्चे से फ़रमाया : “यह तुम्हारा पिता है तथा यह तुम्हारी माता। इनमें से जिसका चाहो हाथ पकड़ लो।” चुनांचे, उस बच्चे ने माँ का हाथ पकड़ लिया, तो वह उसे लेकर चली गई।
इसे इब्ने माजा ने रिवायत किया है । - इसे तिर्मिज़ी ने रिवायत किया है। - इसे नसाई ने रिवायत किया है। - इसे अबू दाऊद ने रिवायत किया है। - इसे अह़मद ने रिवायत किया है।दर्जासह़ीह़
हवाला

- سنن أبي داود , تحقيق: محمد محي الدين, المكتبة العصرية . - سنن الترمذي, تحقيق: محمد فؤاد عبد الباقي, مكتبة ومطبعة مصطفى البابي، الطبعة الثانية، 1395هـ. - سنن للنسائي, تحقيق: عبد الفتاح أبو غدة, مكتب المطبوعات الإسلامية، الطبعة الثانية، 1406ه. - سنن ابن ماجه، تحقيق: محمد فؤاد عبد الباقي, دار إحياء الكتب العربية. - مسند أحمد، تحقيق شعيب الأرنؤوط، الناشر: مؤسسة الرسالة، الطبعة الأولى، 1421هـ. - صحيح أبي داود - الأم للألباني, مؤسسة غراس للنشر والتوزيع، الطبعة الأولى، 1423هـ. - بلوغ المرام من أدلة الأحكام، لابن حجر، دار القبس للنشر والتوزيع، الرياض - المملكة العربية السعودية، الطبعة الأولى، 1435هـ - 2014م. - نيل الأوطار للشوكاني, تحقيق: عصام الدين الصبابطي, دار الحديث، الطبعة الأولى، 1413هـ. - سبل السلام للصنعاني، نشر: دار الحديث. - مرقاة المفاتيح شرح مشكاة المصابيح للقاري, دار الفكر، بيروت, الطبعة الأولى، 1422هـ. - توضِيحُ الأحكَامِ مِن بُلوُغ المَرَام، للبسام، مكتَبة الأسدي، مكّة المكرّمة، الطبعة الخامِسَة، 1423هـ. - فتح ذي الجلال والاكرام بشرح بلوغ المرام، للشيخ ابن عثيمين، المكتبة الإسلامية - الطبعة الأولى، 1427ه. - عون المعبود شرح سنن أبي داود، للعظيم آبادي دار الكتب العلمية - بيروت, الطبعة الثانية، 1415هـ. - النهاية في غريب الحديث والأثر لابن الأثير, تحقيق: طاهر أحمد الزاوى ومحمود محمد الطناحي، المكتبة العلمية - بيروت، 1399هـ. - فتاوى اللجنة الدائمة، اللجنة الدائمة للبحوث العلمية والإفتاء، جمع وترتيب: أحمد بن عبد الرزاق الدويش. - منحة العلام في شرح بلوغ المرام، تأليف عبد الله الفوزان، طبعة دار ابن الجوزي، الطبعة الأولى، 1428ه.

यह हदीस HadeethEnc.com पर
बच्चे का पालन-पोषण

यहाँ हर हदीस, दर्जा, तशरीह और फ़ायदा ठीक वैसे ही दिखाया गया है जैसे HadeethEnc.com उसे शाया करता है, दोबारा इशाअत की उसकी शर्तों के तहत। दर्जे के साथ हुक्म लगाने वाले का नाम दर्ज नहीं है। तर्जुमे और तशरीहें उसके मुसन्निफ़ों की अपनी हैं, और कुछ में अहकाम बयान हुए हैं; सबील के जाँचने वालों ने इन्हें नहीं परखा है। अरबी हदीस ही असल टेक्स्ट है। स्रोत: HadeethEnc.com